बरेली, फरवरी 12 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय उपाध्याय शोध पीठ में एक विचार गोष्ठी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने सहभागिता की। गोष्ठी में वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उनके राष्ट्रवादी चिंतन तथा एकात्म मानववाद की अवधारणा को रेखांकित करते हुए इसे वर्तमान सामाजिक-आर्थिक संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक बताया। शोध पीठ के समन्वयक डॉ. सौरभ वर्मा, सह-समन्वयक विमल कुमार, डॉ. अमित वर्मा, रश्मिरंजन, पुष्पेन्द्र मौर्य समेत अनेक शोधार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.