पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में है अंत्योदय और एकात्म मानववाद कार्यक्रम का विवरण उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, विचारों तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा...