दुमका, सितम्बर 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन के मार्गदर्शन में ग्रीन माउंट एकेडमी, दुमका में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मेरा युवा भारत से संबद्ध जनमत युवा क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सचिव सन्नी सिंह ने मेरा युवा भारत के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी तथा 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं से संगठन से जुड़कर देश और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर युवाओं ने याद किए उनके विचार छात्र-...