बगहा, अप्रैल 25 -- श्रीकांत गुप्ता वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि।वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर स्थित वन विभाग के ऑडियो वीडियो हॉल के सभागार में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी मोतिहारी पूर्वी चम्पारण( डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा बिहार) से आए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दे रहे डब्ल्यू टी आई के सीनियर फील्ड ऑफिसर पॉवेल घोष ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में वैसे बच्चे जो फॉरेस्ट से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा विशेष जानकारी दी गई है ।जिसमें वीटीआर के भौगोलिक जानकारी के साथ- साथ वन्य जीव संरक्षण और अपराध नियंत्रण के बाबत जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- फिजियोथैरेपी के...