अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को भाजपा ने समर्पण दिवस मनाया। रामघाट रोड स्थित एक होटल में इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समर्पण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री पूनम बजाज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल का एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही पार्टी संगठन को और सशक्त बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि ब्रज क्षेत्र के मंत्री राहुल चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.