जहानाबाद, फरवरी 11 -- अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जन संघ के संस्थापक एवं अंत्योदय के प्रेरणाश्रोत पंडित दिनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि गया जी पूर्वी जिला प्रभारी सुरेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांत के माध्यम से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.