मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर। लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीएफओ अनुराग कुमार ने टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुजफ्फरनगर और जानसठ में नियमों के विरुद्ध बेसमेंट में संचालित मिलतीं आठ लाइब्रेरियों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। इसके अलावा, शहर के व्यस्त शिव चौक पर स्थित प्रसिद्ध पंडित जी होटल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उसे बंद करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने होटल संचालकों को वहां से सामान हटाकर दोबारा संचालन न करने की सख्त हिदायत दी है। यह भी पढ़ें- पुलिस की जांच में 56 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में नहीं मिले आपातकालीन द्वार वहीं, प्रसिद्ध आकाश इंस्टीट्यूट में भी गंभीर अनियमितताएं मिलने पर वहा...