बोकारो, मई 27 -- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला 20 सूत्री कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल महता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपने शासनकाल में पंचवर्षीय योजना, आईआईटी, एम्स और इसरो जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की नींव रखकर देश को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक रूप से मजबूत बनाया। यह भी पढ़ें- आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू : उज्जवल उन्होंने कहा कि नेहरू जी का "विविधता में एकता" का संद...