बलरामपुर, मई 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को शिविर कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बड़े संपन्न परिवार में जन्म लेने के बावजूद देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते रहे और लंबा समय जेल में बिताया। नेहरू ने स्वतंत्र भारत देश के निर्माण के लिए अपनी अधिकांश संपत्ति दान कर सरकारी संस्थानों एवं संसाधनों की नींव रखी, जिससे देश को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली। यह भी पढ़...