हापुड़, जनवरी 23 -- नगर के कोठी गेट स्थित पंडित छज्जूमल की धर्मशाला के नवनिर्माण के उपरांत शुक्रवार को धर्मशाला का शुभारंभ किया गया। मेरठ-हापुड़ के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा व विधायक विजयपाल आढ़ती ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पूर्व सांसद ने कहा कि धर्मशाला का नवनिर्माण होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर नवरत्न त्यागी, योगेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, शालीन गर्ग, अमित अग्रवाल, विदित जिंदल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.