नैनीताल, मार्च 7 -- नैनीताल। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को मल्लीताल पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूरन मेहरा ने कहा, कि पंडित पंत मानवता के प्रति सम्मान, मूल्यों के प्रति निष्ठा, असहायों के प्रति आत्मीयता रखते थे। कहा कि पंडित पंत रौलेट एक्ट को रद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, अनुपम कबड्वाल, हीरा सिंह शाही, अतुल पाल, निर्माण मुखर्जी, गोविन्द जोशी, जीनू पांडेय, पीयूष जोशी, प्रदीप कुमार आदि रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...