पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों पर चलने का संकल्प
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- खटीमा। भारत रत्न और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर राणा प्रताप इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पंत के व्यक्तित्व और देश व समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी के बाद विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि पंडित पंत का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण हैं। वक्ताओं ने पंत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, प्रशासनिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.