रुद्रपुर, मार्च 7 -- किच्छा। शनिवार को पंत मार्केट में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में लोकतंत्र सेनानी पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट हरीश पंत ने कहा कि तराई को बसाने का श्रेय पंडित पंत को जाता है। उन्होंने विभाजन की विभीषिका का दंश झेल रहे शरणार्थियों को तराई में बसाकर नया जीवन दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी इस तराई में बसाया। श्रद्धांजलि सभा में चंद्रशेखर पंत, कश्मीरी लाल अरोरा, कैलाश कांडपाल, सुरेश चावला, महेश शर्मा, ललित मोहन जोशी, शकील अहमद, लीलाधर जोशी, फरियाद शाह, अमरजीत गाबा, गोपेश पंत, उमाशंकर, गगन पंत, कुंदन सिंह, महावीर शर्मा, तुलसी प्रसाद, गोपाल, शिवा, हरिओम आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...