बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- फोटो : राजगीर यात्रा-राजगीर के पंडितपुर गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। राजगीर, निज संवाददाता। शहर के पंडितपुर गांव में शिवमंदिर के पास राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। 500 से अधिक महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया। कलश स्थापना के बाद अखंड की शुरुआत की गयी। शनिवार को नगर भ्रमण, अधिवास के बाद प्राण-प्रतिष्ठा, हवन व पूर्णाहुति के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.