मथुरा, जनवरी 16 -- बृजवासी पंडा सभा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अश्लील वीडियो प्रकरण में वृंदावन कोतवाल को ज्ञापन दिया, जिसमें विगत कुछ दिनों से धर्मनगरी में चर्चित अश्लील वीडियो कांड के आरोपी प्रिंस ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग की। सभा उपाध्यक्ष सुशील गौतम ने कहा कि विगत कुछ दिनों से गैर पंडों द्वारा पंडा समाज को बदनाम किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रिंस ठाकुर नाम के एक व्यक्ति ने बांके बिहारी दर्शन करने आईं कुछ लड़कियों को बहला फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाये और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता द्वारा वृंदावन थाने में इसकी एफआईआर भी कराई गई। यह मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभा के सचिव राघव भारद्वाज एवं संयुक्त सचिव विवेक गौतम ने बताया कि पंडा सभा द्वारा पंडागिरी करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.