देवघर, जुलाई 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के प्रधान कार्यालय में रविवार को सभा के डेढ़ दशक से संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रहे स्व.डॉ.मोहनानंद मिश्र के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष डॉ.सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल कुमार झा, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, संजय कुमार मिश्र सहित अन्य ने स्व.मोहनानंद मिश्र के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद सभा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर सभा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने स्व.मोहनानंद मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही सभा के अध्यक्ष और महामंत्री ने साहित्य जगत व समाज की अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि स्व.डॉ.मिश्र ने अपनी विद्वता और लेखन से समाज को अमू...