देवघर, मार्च 2 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में जियाडा द्वारा अधिग्रहित जमीन को लेकर रविवार की देर शाम विवाद गहरा गया। ग्रामीणों की बैठक के बाद कंपनी स्थल पर बनाए गए पंडाल में आग लगा देने का आरोप है। वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। विराज इंजिकॉन के प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग स्थापना के लिए जियाडा की ओर से उन्हें बाबूडीह गांव में 28.55 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से स्थल पर चहारदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार को करीब 150 ग्रामीण उक्त स्थल पर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि राजेंद्र हेम्ब्रम, सुनील हांसदा, नितेश मुर्मू, बिमल हांसदा और राजकुमार मुर्मू समेत 10-15 लोगों ने पंडाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.