गोपालगंज, मार्च 29 -- थावे। थावे महोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। होमगार्ड मैदान में बने पंडाल को तीन अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया। प्रत्येक जोन में अलग-अलग सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई थी। वहीं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे। वीआईपी और वरीय अधिकारियों के लिए एक विशेष गेट निर्धारित किया गया। जहां पास की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग द्वार बनाया गया था। आम दर्शकों के लिए भी अलग प्रवेश और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित थी। कई थानों की पुलिस बल तैनात, मेटल डिटेक्टर से जांच थावे। थावे महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क...