पंडालों में भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास और आपात मार्ग पर जोर
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली और विसर्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास, आपात मार्ग और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। प्रमुख पंडालों व भीड़ वाले क्षेत्रों के लिए पार्किंग, वैकल्पिक मार्ग और जरूरत के अनुसार यातायात, डायवर्जन की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि आपात सेवाओं के वाहनों को परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गा पूजा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.