सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी की वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से लेकर देर शाम भक्तों की भीड़ रही। घरों में मां का पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना कर आशीर्वाद मांगा।मान्यता है कि श्रद्धा भाव से मां कूष्मांडा को जो भी अर्पित किया जाए उसे वो प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार कर लेती हैं।नगर व गांवों के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह की आरती के बाद मंदिरों के पट खुलते ही माता के जयकारे से परिसर गूंज उठा। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक पूजन- अर्चन किया। घरों में चित्रों के समक्ष पूजा : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद...