पंडवा से बाबा नगरी के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था
पलामू, अगस्त 19 -- पंडवा। पलामू जिले पंडवा कस्बे के कोलियरी मोड़ से लगातार 24वें वर्ष श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार चौहान व अशोक कुमार चौहान के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। पंचायत के उप-मुखिया सुरजीत मेहता उर्फ टीकू मेहता ने श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के जयकारे से प्रस्थान कराया। उप मुखिया ने कहा कि बाबा भोलेनाथ हर भक्त श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करते हैं। क्षेत्र में अमन-चैन, सुख शांति बना रहे, भक्तों की कांवड़ यात्रा सफल हो, यही कामना है। अजय कुमार चौहान ने कहा कि लगातार 24 वर्षों तक भक्तों का जत्था प्रतिवर्ष पंडवा के कोलियरी मोड़ से भक्त श्रद्धालुओं बाबा नगरी देवघर जाते हैं। यह भी पढ़ें- अररिया: बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जोगबनी सभी की मनोकामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.