पलामू, मई 31 -- पंडवा। पलामू जिले पंडवा कस्बे में कोलियरी मोड़ पर मजदूर संगठन, हिन्द मजदूर सभा के कार्यालय का रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह ने उदघाटन किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि सीसीएल का राजहरा कोलियरी सहित इलाके में जो भी सार्वजनिक व निजी कोल कंपनी कार्य कर रही हैं वह अपने कार्य संस्कृति में सुधार लाएं और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का निदान में मदद करें। किसी भी परिस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो डीएमएफटी फंड का पैसा से इस इलाके का विकास होना चाहिए था वह पैसा दूसरे इलाके में चला जा रहा है। यहां के लोग धुल फांक रहे हैं और लाभ दूसरे क्षेत्रों के लोगों को दिया जा रहा है। अब इस अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंक दिया गया है। जिला पार्षद जयशंकर सिंह उर...