पंडवा में वज्रपात की चपेट में आई दो महिलाएं, एक की मौत
पलामू, जून 18 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानदोहर गांव में गुरुवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव के बीच हुई वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मानआहर निवासी गोविंद पासवान की 35 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी तथा नवल पासवान की 30 वर्षीया पत्नी संध्या देवी गांव के समीप बकरियां चरा रही थीं। गांव के लोगों ने बताया कि अचानक तेज हवा चलने लगने और मौसम अचानक खराब हो जाने के दौरान बकरियां महुआ के पेड़ के पास गिर रहे डोरी के फल खाने के लिए चली गईं। यह भी पढ़ें- वज्रपात से महिला झुलसी, भर्ती उन्हें हांकने और डोरी बटोरने के उद्देश्य से दोनों महिलाएं महुआ के पेड़ के पास पहुंचीं। इसी बीच आसमान में तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.