पलामू, मार्च 27 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलाकू जिले के पंडवा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारा के साथ विभिन्न जगहों पर जुलुस और गाजे-बाजे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दर्जनों जगहों पर रामनवमी का विशाल जुलूस प्रखंड मुख्यालय समेत गांवों में शुक्रवार को निकाला गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालु भक्तों ने परंपरागत हथियारों भाला -गडासा, तलवार तथा लाठी डंडों से लोगों ने खेलकूद करके करतब दिखाया। प्रखंड और थाना क्षेत्र का देखरेख का जिम्मा प्रभारी बीडीओ वासुदेव राय, सीओ राकेश कुमार तिवारी और थाना प्रभारी अंचित कुमार कर रहे थे। पंडवा मोड़ पर सामुदायिक ग्राम विकास एवं व्यवसायिक संध के नेतृत्व में रामनवमी पूजा कमेटी ने पगड़ी पोशी कर सम्मानित किया गया। कमेटी अध्यक्ष अमर प्रकाश मेहता, उपाध्यक्ष हरिनंदन मेहता, सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.