पलामू, जून 27 -- पंडवा। पलामू जिले अंतर्गत पंडवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत और गांवों मे मुसलमान ने पारंपरिक रूप से मुहर्रम मनाया। मुहर्रम इस्लामिया कमेटी के सदस्यों ने मझीगांव, डुमरी, कजरमा, पत्रा, सखुआ, सरैया आदि कई गांवों में शांति के साथ जुलूस और तजेया निकाला। मझीगांव में कमेटी के सदस्यों ने पतरा पंचायत के मुखिया पति सह सामाजिक कार्यकर्ता अनुज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कुमार, जनता सिंह समेत कई लोगों को पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया। पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर पलामू पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में सभी जगहों पर जुलूस और पर्व को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर शहर में निकला मुहर्रम का जुलूस पुलिस की नजर अफवाह फ़ैलाने वाले और सोशल मीडिया पर भी है। उन्होंने कहा कि पर्व...