पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर/पंडवा, हिटी। पलामू जिले के पंडवा प्रखंड अंतर्गत सिक्का कला गांव में अज्ञात बीमारी से 58 वर्षीय कुलदीप महतो की मौत शुक्रवार की देर रात हो गई, जबकि उनकी 18 वर्षीया पुत्री सह इंटर की छात्रा बबीता कुमारी ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दम तोड़ दिया। परिवार के चार अन्य लोगों के गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बीते 15 दिनों से परिवार के सदस्य लगातार बीमार चल रहे थे और विभिन्न स्थानों पर उनका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन अब तक बीमारी के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। बीमार अन्य लोगों में कुलदीप महतो की पत्नी लाखो देवी, पुत्र नकुल महतो, पुत्रवधु श्वेता देवी तथा एक अन्य बेटी इंदू कुमारी भी उसी बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई पलामू के सिविल सर्जन...