पलामू, मार्च 17 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को पड़वा थाना परिसर मे रामनवमी, ईद, सरहुल, छठ महापर्व को हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए पड़वा के प्रभारी सीओ राकेश तिवारी ने कहा रामनवमी के दौरान आदर्श व्यक्तित्व का जयंती मना रहे हैं, इसलिए उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाए। पर्व के दौरान ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में ही जुलुस निकालें । इसके साथ ही जो परंपरागत रूट चार्ट है उसी का पालन करें। डीजे सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा देती है। उत्सव मनाने के लिए डीजे का बहुत विकल्प है उसका उपयोग करें। संचालन थाना प्रभारी अंचित कुमार ने सभी लोगों से सर...