पंडवा के नए बीडीओ सह सीओ ने लिया प्रभार
पलामू, जून 19 -- पंडवा, प्रतिनिधि। नवपदस्थापित बीडीओ सह सीओ अंजली मेहता ने शुक्रवार को प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने बीडीओ बासुदेव राय और सीओ राकेश तिवारी से प्रभार लिया। प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने नए बीडीओ सह सीओ का स्वागत किया। प्रभार लेने के बाद अंजली मेहता ने कहा कि प्राथमिकता के साथ एसआईआर के कार्यों को पूरा कराना, विकास योजनाओं को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रखंड सह अंचल कर्मियों को उन्होंने टीम भावना के साथ विकास कार्यों को पूरा करने व कार्यों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने प्रखंड सह अंचल कर्मियों को निष्ठा व पारदर्शिता के साथ कार्य करने व जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नए पदस्थापित बीडीओ सह सीओ ने दिया योगदान अकारण किसी भी पदाधिकारियों व कर्मचारियों के टेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.