पलामू, अप्रैल 12 -- पंडवा। एनएच-39 पर पंडवा में उड़ते धूल से परेशान होकर प्रभावित ग्रामीणों और दुकानदारों ने रविवार को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम से मेदिनीनगर स्थित उनके आवास पर मिलकर शिकायत की। साथ ही उड़ते धूलकण और जर्जर सड़क की समस्या से जल्द निजात दिलाने का अनुरोध किया। सांसद को दिए गए ज्ञापन में पंडवा में एनएच-39 फोरलेन सड़क का निर्माण में विलंब से बड़ रही परेशानी को भी साझा किया गया है। सड़क के दोनों तरफ बालू का ढेर और पानी बहाव से बढ़ी परेशानी को साझा किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पलामू के सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त से त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा, हरिनंदन मेहता, आकाश कुमार, कुश कुमार, रोहित कुमार, अमन प्रकाश आदि शामिल थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.