पलामू, जून 18 -- पंडवा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की 15 जून को रांची में हुई उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेते हुए पंडवा की प्रमुख गीता मेहता खर्च करने की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए तक करने की मांग की। उन्होंने 15वें वित की राशि 15% से बढ़ाकर 30% तक करने का भी अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि ग्रामीण विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बढ़ावा देने का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

बैठक में चर्चा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पंडवा प्रखंड में उनके प्रयास से ब्लॉक स्तरीय पुस्तकालय की स्थापना की गई है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने, जरूरत के अनुरूप शिक्षकों की संख्या बढ़ाने और पुस्तकों का अभाव दूर करने से पुस्तकालय और प्रखंड के स्कूलों की हालत में सकारात...