पलामू, मार्च 16 -- पंडवा। पलामू जिले अंतर्गत पंडवा थाना क्षेत्र के एक किशोरी को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के आशीक नामक युवक से सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ। किशोरी को युवक ने पंडवा क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पंडवा थाना मे किशोरी को भगा ले जाने की लिखित आवेदन दिया। पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने लड़की को भगा ले जाने के आवेदन के आधार पर छानबीन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी और लड़का आशिक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मुजफ्फरपुर(बिहार) का निवासी है। लड़का को पड़वा थाना क्षेत्र के ही नाबालिक किशोरी से सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार हो गया था। लड़का ने किशोरी को बहला फुसलाकर बिहार ले गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.