पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में रामजन्मोत्सव के तहत शनिवार को भी पूरे जोश के साथ कई स्थानों पर कार्यक्रम किया गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में धार्मिक कार्यक्रमों और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि पड़वा प्रखंड के मझिआंव में रामजन्मोत्सव शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान हिमांशु पांडेय ने कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्य, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी। उदबोधन के बाद पड़वा प्रखंड अध्यक्ष पंकज देव के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मझिआंव, डुमरी, लामी पतरा, मानहर, गंगातुआ, बैदा, नावाडीह एवं दुलही गांव होते हुए माझीगांव दे...