रुद्रपुर, जून 23 -- सितारगंज। पंडरी गांव से एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की खोजबीन की मांग की। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून की शाम उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। रिश्तेदारी और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...