रांची, अप्रैल 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचशीलनगर में गणेशा इंटरप्राइजेज से चोरों ने दस मोबाइल और अन्य कीमती सामान समेत 60 हजार रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। संचालक जगदीश पटेल को चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह उस समय हुई, जब वे दुकान पर पहुंचे। शटर खोलने के बाद जब वे अंदर गए तो पाया कि दीवार के एक छोर पर सुराख है। उन्होंने पाया कि कैश काउंटर में रखी नगदी समेत कई मोबाइल गायब हैं। बताया गया कि दुकान के पीछे में एक छोर की दीवार में सुराख कर चोर रविवार की देर रात अंदर घुसे थे। यह भी पढ़ें- एक के बाद कई दुकान, दो वर्कशॉप में सेंध लगा सामान किया चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...