रांची, जून 6 -- रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के विद्यानगर के पास दुकान से शुक्रवार को खाद्य सामग्री व तेल आदि की चोरी हो गई। स्थानीय लोगों ने मूक-बधिर युवक के पास से मिले थैले में दुकान से चोरी गए सामान में से कुछ को बरामद किया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले में दुकान संचालक देवेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...