रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के वेस्ट सरोवर नगर में सुजीत कुमार नामक शख्स के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब 15 लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए। रामनवमी पर हुई चोरी वाले दिन सुजीत अपने घर गुमला गए हुए थे। बताया गया कि चोरों ने पहले घर के चार बंद दरवाजे और बाद में लॉकर को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। घटना का पता चलने पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, पंडरा ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घर के आसपास में लगे सीसीटीवी की जांच की। लोगों से भी पूछताछ की गई। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला।सुजीत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पूजा करने के बाद वह अपने गांव चले गए थे। शनिवार को घर में चोरी का पता चला तो वह रांची आए और पुलिस को सूचना दी। चोरों ने घर के चार दरवाजों के लॉक तोड़े और चार अलमीरा के लॉकर को काटकर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.