रांची, जून 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को पंडरा इलाके में चल रहे एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों और भ्रूण लिंग निर्धारण के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में मौके से एक पोर्टेबल यूएसजी (अल्ट्रासाउंड) मशीन भी जब्त की गई है। गिरफ्तार लोगों पर बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड संचालन तथा पीसी-पीएनडीटी (प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स) एक्ट के उल्लंघन का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरंजन कुमार, आकाश कुमार और शीला कुमारी के रूप में हुई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सिविल सर्जन (सीएस) के आदेशानुसार पर यह कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा स्थित रवि स्टील चौक से कर...