सराईकेला, अप्रैल 22 -- सरायकेला । पंडरासाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सरायकेला के रहने वाले 32 वर्षीय देवराज राणा की टीएमएच में मंगलवार की देर रात मौत हो गई । समाचार लिखे जाने तक उनके शव का पोस्टमोर्टम नहीं हुआ था जिसके कारण उनका पार्थिव शरिर सरायकेला नहीं पहुंचा है ।जानकारी के अनुसार, देवराज राणा सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 के निवासी हैं और रिलायंस जियो कंपनी में कार्यरत थे । मंगलवार को वे अपने आधिकारिक काम के सिलसिले में चाइबासा में क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इसी दौरान सरायकेला लौटने के क्रम में शाम 5 बजे पंडरासाली के समीप उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे गम्भीर रुप से घायल हो गये थे । टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवराज राणा सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। कई घंटो तक वे सडक पर ही गिरे रहे । ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.