सहारनपुर, मार्च 5 -- नानौता। नानौता के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से होला महल्ला के 78वें पर्व पर पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन श्रीअखंड पाठ के भोग व रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन के साथ हुआ। इस अवसर पर गुरु के अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। नानौता के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित तीन दिवसीय होला महल्ला के धार्मिक समागम में तीसरे दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्रीअखंड पाठ की समाप्ति के पश्चात धार्मिक दीवान में रागी जत्था भाई गुलजार सिंह (यमुनानगर हरियाणा), कीर्तनी जत्था भाई पलविंदर सिंह (कोठा गुरु दा बठिंडा पंजाब), ज्ञानी हरविंदर सिंह व श्री गुरु तेग बहादुर कीर्तनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.