चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में रविवार को सिख समुदाय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शाम को रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पहले सड़क पर भक्तों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सिख समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान सड़क किनारे समाजसेवी, व्यापारी आदि ने ठंडा पेयजल भक्तों को निवेदन कर रहे थे।तीन दिवसीय बैसाखी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी सुबह से शुरू थी। शाम लगभग छह बजे शोभायात्रा इंडियन इंस्टीटयूट कालोनी से प्रस्थान हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शोभायात्रा की अगुवाई पांच घोड़ों पर सवार 'पंच प्यारे' कर रहे थे, जो शौर्य, त्याग और वीरता क...