गोरखपुर, जनवरी 2 -- गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस पर निकली शोभा यात्रा गोरखपुर, निज संवाददाता। दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश दिवस के अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली गई। यह शोभा यात्रा गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम गुरुद्वारा जटाशंकर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की तस्वीर लगी सुसज्जित गाड़ी के साथ हुई, जिसके पीछे गतका दल ने सिख शस्त्र विद्या के आकर्षक करतब दिखाए। गतका के करतब देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। गतका दल के पीछे पंजाब बैंड और अन्य बैंड गुरुवाणी की धुनें बजाते हुए चलते रहे। नानक नाम लेवा संगत शबद कीर्तन करती हुई अरदास कर रही थी। शोभा यात्रा में पंज प्यारे घोड़े पर सवार होकर मार्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.