पंजीकृत बिक्रीनामा कानूनी रूप से वैध, मामूली गलती पर नहीं किया जा सकता है संदेह- सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि चूंकि पंजीकृत बिक्रीनामा (सेल डीड) कानूनी तौर पर वैध माना जाता है, इसलिए कुछ मामूली खामियों के चलते इसके निष्पादन पर संदेह नहीं किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि पंजीकृत बिक्रीनामा अपनी वैधता गवाही से प्राप्त नहीं करती है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण संपत्ति की रजिस्ट्री पर अब फोटो अनिवार्यमहत्वपूर्ण फैसला जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और एन.वी. अंजारिया की पीठ ने चकबंदी अधिकारी (कंसोलिडेशन अधिकारियों) और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल अपील को स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया है। चकबंदी अधिकारी और हाईकोर्ट ने पंजीकृत बिक्रीनामा में कुछ खामियां होने के आधार पर अपीलकर्ताओं के संबंधित संपत्ति पर मालिकाना हक को मानने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.