पंजीकृत प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
एटा, मार्च 27 -- प्रसव के बाद प्रसूता की हालात बिगड़ते देख आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा के डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। काफी देरतक इमरजेंसी में हंगामा किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला जगरूप निवासी अजीत कुमार ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी रजनी को प्रसव पीड़ा होने पर 25 मार्च को कासगंज रोड स्थित सतीश चंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर रजनी ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार सुबह अचानक डॉक्टर व स्टाफ ने हालत बिगड़ने की कहकर तत्काल आगरा ले जाने को रेफर कर दिया। अचानक हालत बिगड़ने पर रजनी को परिवारिजन उसको आगरा ले गए। रजनी को एसआर हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए पहुंचे। हॉस्पिटल के गेट पर पहुंचते-पहुंचते रजनी ने दम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.