बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा और सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नाव सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों मुण्डन संस्कार(ओहार) के चलते बड़ी संख्या में लोग घाटों पर एकत्रित हो रहे हैं और नावों का उपयोग कर नदी पार कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। डीएम ने स्पष्ट किया कि केवल पंजीकृत नावों को ही नदी में संचालन की अनुमति होगी, अपंजीकृत नावों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी नावों की सुरक्षा जांच अनिवार्य की गई है और नाव पर उसकी अधिकतम क्षमता, नाविक और मालिक का नाम तथा अंतिम जांच की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रत्येक नाव पर पर्याप्...