रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में मातृ मृत्यु दर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मातृ मृत्यु के कारणों और भविष्य में रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि पंजीकृत चिकित्सकों की निगरानी में ही प्रसव हों। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने हाई रिस्क गर्भावस्था के मामलों की समय रहते पहचान कर उनकी विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा व एएनएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और नियमित जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- एमआरएमसीएच में बिचौलिए व दलालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : उपायुक्त प्रसव के दौरान रेफरल सिस्टम को और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.