पीलीभीत, मई 15 -- पूरनपुर। बिना पंजीकरण चल रही आईसकैंडी प्लांट पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध मिलने पर आईसकैंडी के दो नमूने जांच के लिए भरे गए। प्लांट संचालन से संबधित पंजीकरण न होने पर आईसकैंडी बनाने वाली मशीन सील कर दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसंगजा में अवैध रुप से आईसकैंडी का प्लांट चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम के निर्देश पर टीम गठित की गई। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने प्लांट पर छापा मारा। इस दौरान प्लांट में बिक्री के लिए आईसकैंडी बनाई जा रही थी। यह भी पढ़ें- सिसई में खाद्य सुरक्षा विभाग की ने जांच,लापरवाही पर दी चेतावनी संदिग्ध होने पर आईसकैंडी के दो नमूने टीम ने जांच के लिए भरे। संचालक से प्लांट में मशीन संचालन से संबधित पंजीक...