बरेली, अप्रैल 5 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के कई अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निरीक्षण किया गया। इसमें बहेड़ी के हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित मिला, जिसके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सभी केंद्र संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने को कहा गया। जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुंडरा कोठी स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड एवं रिछा में हर्ष कला अल्ट्रासाउंड का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त बहेड़ी क्षेत्र में ग्लोबल अल्ट्रासाउंड, हिंद अल्ट्रासाउंड, यूनिक अल्ट्रासाउंड, मैक्स अल्ट्रासाउंड, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड, अरोरा अल्ट्रासाउंड नियाजी अल्ट्रासाउंड एवं विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान बहेड़ी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.