भभुआ, अप्रैल 30 -- कैमूर जिले के विद्यालयों में पदस्थापित 11515 शिक्षकों में 10649 ने कराया पंजीकरण, शेष को मई माह तक की मोहलत टैब से हाजिरी नहीं बनानेवाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने दिया अंतिम निर्देश बोले डीपीओ, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है और इसके बिना वेतन नहीं (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता।

शिक्षकों की उपस्थिति की अनिवार्यता कैमूर के सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर टैब के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी (एफआरएस) दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है और इसके बिना वेतन भुगतान नहीं होगा। स्कूलों में शिक्षकों को टैब के जरिए ऑनलाइन हाजिरी लगानी है। पंजीकरण और उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं करने पर वेतन रोके जाने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ सकती है...