गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाने वाली 500 वर्ग गज क्षेत्र से अधिक में निर्माणाधीन इमारतों का चालान किया जाएगा। इस सिलसिले में पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर अधिकारियों को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

पर्यावरण मंत्री की बैठक पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि 400 निर्माणाधीन साइट की जांच की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पीसीबी के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 29 निगरानी केंद्र स्थापित किए हैं। एनसीआर क्षेत्र में 23 नए केंद्र स्थापित...