बेगुसराय, जून 12 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण के लिए स्कूल का यू डाइस प्लस कोड और छात्र-छात्राओं का अपार आईडी अनिवार्य होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने सभी जिलाधिकारी व डीईओ को पत्र जारी किया है। यह भी पढ़ें- अपार आईडी के बिना नहीं होगा बोर्ड परीक्षा पंजीयन, बीएसईबी ने जारी किया निर्देशपत्र में विवरण पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी स्कूली छात्रों का अपार आईडी बनाने का लक्ष्य 30 जून 2026 तक तय किया है। इसी क्रम में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के पत्र के आधार पर आगामी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में स्कूल के यू डाइस प्लस कोड और छात्रों के अपार आईडी की प्रविष्टि को अनिवार्य किया गया है। सचिव ने निर्देश दिया है कि सभी तरह के माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयो...